फिंगेश्वर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : गांजा तस्करी में मां-बेटा गिरफ्तार, पुलिस पर किया जानलेवा हमला

SHARE:

आरोपी शेख इमरान और मां अकीला बेगम राजनांदगांव निवासी

 

गरियाबंद फिंगेश्वर-: फिंगेश्वर थाना पुलिस ने गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए मां-बेटे को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों की पहचान शेख इमरान और उसकी मां अकीला बेगम निवासी राजनांदगांव के रूप में हुई है।

पुलिस को दोनों के कब्जे से 9 किलो गांजा, जिसकी कीमत लगभग 90 हजार रुपये है, बरामद हुआ है। इसके अलावा उनके पास से धारदार चाकू भी जब्त किया गया है।

गिरफ्तारी के दौरान आरोपी इमरान ने पुलिस टीम पर चाकू से जानलेवा हमला कर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस जवानों ने दौड़कर घेराबंदी कर बड़ी मशक्कत के बाद दोनों को काबू में किया।

 

थाना प्रभारी फिंगेश्वर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आगे पूछताछ में इस तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी खुलासा होने की उम्मीद है।

 

यह कार्रवाई जिले में नशा तस्करी पर कड़ा प्रहार मानी जा रही है।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment