हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की वेबसाइट फिर हैक: पाकिस्तानी हैकर्स ने मचाई सनसनी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

SHARE:

दुर्ग । दुर्ग जिले के हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की वेबसाइट फिर से हैक होने की खबर सामने आई है। इस बार इस घटना को पाकिस्तानी हैकर्स ने अंजाम दिया है। यह एक महीने के अंदर तीसरी बार है जब विश्वविद्यालय की वेबसाइट हैक हुई है। सोमवार को जब छात्र वेबसाइट खोल रहे थे, तो उन्हें वहां पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे और प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर दिखे। हैकिंग की जिम्मेदारी पाकिस्तानी हैकर्स ने ली है और उन्होंने वेबसाइट पर भारत का मजाक उड़ाने वाले पोस्ट भी डालें। इस घटना ने विश्वविद्यालय प्रशासन और वेबसाइट की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाली निजी कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं, छात्र लगातार हो रही इस हैकिंग पर नाराजगी जाहिर करते हुए प्रबंधन से जवाब मांग रहे हैं। अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, यह मामला विश्वविद्यालय की सुरक्षा में बड़ी चूक को दर्शाता है।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment