ऑनलाइन साइट्स से मंगवाए गए 300 चाकू बरामद

SHARE:

गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपराधियों पर कसा शिकंजा

गरियाबंद। चाकूबाजी की घटनाओं पर रोक लगाने एवं सोशल मीडिया पर धारदार हथियारों के साथ फोटो-वीडियो पोस्ट करने वाले युवाओं पर लगाम कसने के लिए गरियाबंद पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। साइबर सेल की मदद से थानावार छापेमारी के दौरान ऑनलाइन ऑर्डर किए गए पेन चाकू, बटन चाकू, पॉकेट चाकू सहित कुल 300 नग धारदार हथियार बरामद किए गए हैं।

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से सस्ते दामों और आकर्षक डिजाइन के कारण युवा इन्हें शौक या दिखावे के लिए मंगवा रहे हैं, लेकिन कई मामलों में इनका दुरुपयोग भी सामने आया है। सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो और वीडियो डालने का चलन तेजी से बढ़ रहा था। कुछ घटनाओं में इन्हीं ऑनलाइन खरीदे गए चाकुओं का उपयोग अपराध में हुआ है।

पुलिस की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि ऐसे हथियार अपराध में इस्तेमाल न हों। अभियान के दौरान पूर्व में अपराध में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई।

गरियाबंद पुलिस की अपील

आमजन से अपील की गई है कि यदि कोई व्यक्ति ऑनलाइन साइट्स से चाकू या अन्य धारदार हथियार मंगवाकर लोगों को डराने-धमकाने अथवा अपराध करने की मंशा से अपने पास रखता है तो उसकी जानकारी पुलिस हेल्पलाइन नंबर 94792-25884 पर दें। सूचना देने वाले का नाम-पता गोपनीय रखा जाएगा

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment