रोजी-मजदूरी के बहाने घर से निकलते थे, किराए के कमरे में चल रहा था सट्टा कारोबार, दो आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

रायपुर । रायपुर शहर में सट्टा जैसे अवैध धंधे पर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए दो सट्टा संचालकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी रोज़ काम पर जाने का बहाना बनाकर घर से निकलते थे और जोरापारा इलाके में किराए के मकान के हॉल में बैठकर सट्टा-पट्टी लिखते थे। पुलिस ने मौके से नकद रकम और सट्टा पर्ची बरामद कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में रूपेश राव 28 वर्ष, निवासी गोकुल नगर, गली नंबर 6, शीतला मंदिर के पास व रोहित चेलक 34 वर्ष है। थाना मौदापारा पुलिस को 6 सितंबर 2025 को सूचना प्राप्त हुई कि जोरापारा में दुर्गेश नामक व्यक्ति के किराए के मकान में दो लोग बैठकर कल्याण ओपन-क्लोज नामक सट्टा खेला रहे हैं। इस सूचना को वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने के बाद टीम ने मौके पर रेड कर दोनों आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ में पता चला कि आरोपी रोज सुबह घर से काम का बहाना बनाकर निकलते थे और सट्टा खिलाकर शाम को वापस लौट जाते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सट्टा पट्टी की कई लिखित पर्चियां और 4000 की नकदी बरामद की है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment