5 लाख की लूट का मुख्य आरोपी गिरफ्तार किया, गर्ल फ्रेंड के साथ से मिलकर की थी वारदात

SHARE:

उदयपुर । उदयपुर पुलिस ने 28 अगस्त को हुई 5 लाख रुपये की लूट की वारदात का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी अजहर खान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से लूटी गई रकम में से 3 लाख रुपये भी बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने बताया कि पीडि़त ध्रुव जैन ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी महिला मित्र पूजा और एक अन्य साथी अजहर खान ने मिलकर उनसे मारपीट की और 5 लाख रुपये से भरा बैग छीन लिया। ध्रुव को यह रकम उनके दोस्त कविश सिंह सोलंकी ने दी थी।
घटना के बाद एसपी योगेश गोयल के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने तकनीकी और खुफिया जानकारी की मदद से अजहर खान को गुलाब बाग गेट के बाहर से हिरासत में लिया। पूछताछ में अजहर ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अजहर खान (36) के खिलाफ पहले भी हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट जैसे 5 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment