गरियाबंद – राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) छत्तीसगढ़ के अधिकारी–कर्मचारियों ने आज बर्खास्तगी की कार्यवाही के विरोध में सामूहिक इस्तीफा दे दिया। गरियाबंद में सैकड़ों की संख्या में एनएचएम कर्मी तिरंगा चौक पर पहुंचे, जहां पहले उन्होंने पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की। इसके बाद सभी आंदोलनकारी सीएमएचओ कार्यालय पहुंचे और लगभग 450 कर्मचारियों ने एक साथ अपना इस्तीफा सौंप दिया।
गरियाबंद में एनएचएम कर्मियों का गुस्सा फूटा,बर्खास्तगी के आदेश की प्रतियां जलाईं आंदोलनकारियों ने नारेबाजी करते हुए सरकार के खिलाफ जताया आक्रोश मांगें पूरी न होने तक संघर्ष तेज करने का ऐलान
कर्मचारी संघ का आरोप – सरकार संवाद से बच रही
एनएचएम अधिकारी–कर्मचारी संघ ने प्रेस नोट जारी कर आरोप लगाया है कि सरकार और प्रशासन मांगों पर संवाद स्थापित करने के बजाय दमनकारी रवैया अपना रहे हैं। प्रेस नोट में लिखा गया –
“आंदोलन के दौरान चेतावनी पत्र और बर्खास्तगी के आदेश जितनी तेजी से भेजे जा रहे हैं, यदि उतनी ही गंभीरता से मांगों पर विचार होता तो आज यह स्थिति नहीं आती। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सुबह संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित मिरी ने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की अपील की और शाम तक कर्मचारियों को बर्खास्तगी के आदेश जारी कर दिए गए।”
कर्मचारी संघ ने कहा कि प्रशासन स्वयं चाहता है कि कोई समाधान न निकले और सरकार का कर्मचारियों से संवाद न हो। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक सभी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन और तेज किया जाएगा।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




