राजिम में पुलिस व खाद्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई

SHARE:

तंबाकू युक्त जर्दा–गुटखा दुकानों में सरप्राइज चेकिंग, विक्रेताओं को दी गई सख्त समझाइश

 

गरियाबंद-:वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर 03 सितंबर 2025 को थाना राजिम क्षेत्रांतर्गत तंबाकू युक्त जर्दा–गुटखा बेचने वाले दुकानों में पुलिस और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने अचानक छापेमारी कर चेकिंग की।

 

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी राजिम निरीक्षक अमृत साहू और वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी पुष्पा चौहान की टीम शामिल रही। चेकिंग के दौरान विभिन्न दुकानों से गुटखा और पान मसाला जब्त किया गया, जो मानक मात्रा से कम पाए गए।

 

इस पर संबंधित दुकानदारों को आवश्यक समझाइश देते हुए नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई। पुलिस और खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया कि तंबाकू युक्त उत्पादों की अनियमित बिक्री और मिलावट पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

टीम ने आमजन से भी अपील की है कि स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रतिबंधित या मानकविहीन गुटखा–पान मसाला का सेवन न करें।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment