स्वयंभू लक्ष्मणेश्वर महादेव आस्था विश्वास विकास का समन्वय

SHARE:

रिगनी / खरौद /छत्तीसगढ़ की काशी के रूप में विख्यात स्वयंभू लक्ष्मणेश्वर महादेव आस्था भक्ति और विश्वास का महत्वपूर्ण केंद्र है यह स्थान न सिर्फ धार्मिक महत्व रखते हुए पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इसी विषय को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद यादव उपाध्यक्ष महेश्वर यादव एवं पार्षदों द्वारा मंदिर विकास समिति बनाए जाने को लेकर मंदिर के पुजारी सुधीर मिश्रा के निवास स्थान पर बैठक आयोजित किया गया जिसमें केंद्रीय एवं राज्य पुरातत्व विभाग के जानकार कोड़ाभाट मडल अध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुबोध शुक्ला मुरारी यादव मंडल महामंत्री उत्तम सोनीअध्यात्म समिति से प्रमोद सोनी शिवरात्रि यादव शरद चंद्र शर्मा बसंत यादव द्वारा बताया गया कि देश के समस्त धार्मिक स्थल की व्यवस्थित संचालन के लिए एक समिति गठन किया जाना अत्यंत आवश्यक होती है। यह लक्ष्मणेश्वर स्वयंभू महादेव एक प्राचीर धरोहर के रूप में केंद्रीय एवं राज्य पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित है शिलालेख में इसका उल्लेख विभिन्न तरह से मिलता है 27 सौ साल पुराना आठवीं शताब्दी में उन्नयन त्रेता युग द्वापर युग से लेकर अब तक जिस तरह से मां शबरी छोटी सी अवस्था से इस खरौदगढ में राम केआने का बाट जोह रही थी ठीक इसी तरह स्वयंभू लक्ष्मणेश्वर महादेव का यह स्थान पूरे राष्ट्र में पुरातात्विक ऐतिहासिक भौगोलिक शैक्षणिक राजनीतिक क्षेत्र में प्रमुख स्थान रखते हुए भी अपनी पहचान के लिए राह देख रही है। यह स्थान सिर्फ धार्मिक स्थल के रूप में ही नहीं पर्यटन स्थल के रूप में भी विकसित किया जा सकता है समिति का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना होगा कि मंदिर में आवश्यकता अनुसार विकास करते हुए मंदिर के मूल संरचना के साथ ऐतिहासिक पहचान को किसी प्रकार का नुकसान न पहुंचे परंपरा और आधुनिकता का संतुलन बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती होगी साथ ही दर्शनार्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना ना करना पड़े यह शिव मंदिर पूजनीय स्थल के साथ पर्यटन सामाजिक आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा साथ ही सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि केंद्रीय पुरातत्व विभाग एवं राज्य पुरातत्व विभाग जिला प्रशासन के गाइडलाइन के अनुसार समिति गठन किया जावे।इसअवसर पर पार्षद गण नेहरू राही हुलास राम साहू हे कृष्णा साहू परमानंद राही रुपेश यादव गेंद बाई आदित्य अमरिक बाई मंगली सुदर्शन देवांगन नीलम यादव सत्यम सिदार रामसहाय यादव राजेश यादव हेमलाल यादव महेश सोनी धनसाय यादव योगेन्द्र सोनी बद्री यादव राहुल यादव पुजारी विजय मिश्रा नागेंद्र मिश्रा संतोष मिश्रा धनंजय मिश्रा बाबा मिश्रा चंद्रवती सोनी धनेश्वरी आदित्य महिला कमांडो टीम गोविंद घृतलहरे महात्मा सोनी ईदल देव समिति कृष्ण कुमार आदित्य हेमंत साहू शेखर यादव अधिवक्ता रमा यादव सोनू यादव धरम यादव लकी सोनी के साथ बड़ी संख्या में नगर के प्रबुद्धगण शामिल हुए।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment