Post Views: 120
बलरामपुर – छत्तीसगढ़ के कई जिलों में लगातार भारी बारिश से जान जीवन अस्त व्यस्त हो गया है, कई नदी नाले उफान कर है। इसी बीच कल देर रात बलरामपुर में बड़ा हादसा हो गया। भारी बारिश के कारण तूतिया डैम में टूट के बह गया। इस हादसे में एक ही परिवार के 7 लोग बह गए। वही अब 4 लोगो का शव बरामद किया गया हैं वही तीन लोग अब भी लापता हैं। जिसकी तलाश में SDRF की टीम जुटी हुई हैं। मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला बलरामपुर जिले के तातापानी चौंकी क्षेत्र का हैं।
ग्रामीणों की मने तो डैम में सीपेज की सूचना पहले ही दी गई थी लेकिन समय पर प्रशासन द्वारा कोई कदम नहीं उठाए गए और ये हादसा हो गया। वहीं इस मामले में कलेक्टर ने जांच टीम गठित करने की बात कही है।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




