गरियाबंद की बेटी धानी मानिकपुरी की रचनात्मक यात्रा को मिला राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान

SHARE:

रायपुर। शिखर साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सम्मान 2025 का आयोजन 1 सितंबर 2025 को वृंदावन सभा कच्छ, सिविल लाइन रायपुर में हुआ। इस अवसर पर साहित्य के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले रचनाकारों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय महाराजा कमल चंद्र भजदेव (राजमहल जगदलपुर) रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने की। विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में गरियाबंद की श्रीमती धानी मानिकपुरी को राष्ट्रीय सम्मान 2025 – शिखर साहित्य सम्मान से सम्मानित किया गया।

सम्मान पाकर भावुक हुईं धानी मानिकपुरी ने कहा कि यह उपलब्धि उनके गुरुजनों, माता-पिता और पति डॉ. विक्रम दास मानिकपुरी का आशीर्वाद है। उन्होंने बताया कि बचपन से ही उन्हें लेखन का शौक रहा है और मां, बेटे-बेटी तथा पारिवारिक रिश्तों पर आधारित उनकी रचनाएँ सदैव विशेष रही हैंउन्होंने कहा कि यह सम्मान न केवल उनके लिए गर्व का क्षण है बल्कि युवा पीढ़ी के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment