Post Views: 58
रायपुर । मुख्यमंत्री आज दक्षिण कोरिया और जापान के 6 दिवसीय प्रवास के बाद आज रायपुर पहुंचे। राजधानी पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल एवं लखनलाल देवांगन सहित पुलिस अधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री जापान और दक्षिण कोरिया में निवेशकों को आमंत्रित करने गए थे। यहां पर उन्होंने कई नामचीन कंपपियों को छत्तीसगढ़ में उद्योग लगाने के लिए आमंत्रित किया है। मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी तथा मुख्यसचिव अभिताब जैन भी गए थे। आज रायपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका पुष्पमाला एवं पुष्पगुच्छ प्रदान किया। इस अवसर पर चेम्बर के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




