गरियाबंद। गरियाबंद पुलिस द्वारा आज 29 अगस्त 2025 को शासकिय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैनपुर साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य स्कूल के छात्र छात्राओं को ऑनलाइन धोखाधड़ी और साइबर अपराधों से सुरक्षित रहने के लिए जागरूक करना है।
कार्यक्रम के दौरान थाना मैनपुर के टीम द्वारा ऑनलाइन धोखाधड़ी जैसे अनचाहे लिंक, APK File को डाउनलोड न करने, किसी भी शर्त में अपने ओटीपी शेयर न करने, अपने बैंक खातों किराए से दूसरों को न देना, डिजिटल अरेस्ट जैसे कोई चीज नहीं होती किसी के ऊपर में मामला बनता है तो सीधे पुलिस आकर उस मामले की समीक्षा करती है। इस सभी फ्रॉड विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उन्होने यह भी बताया कि किसी भी प्रकार की साइबर अपराध होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 में फोन कर शिकायत दर्ज कराने को बोला गया ।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




