गरियाबंद/फिंगेश्वर-: नशे के विरुद्ध नया सवेरा अभियान के तहत पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में थाना फिंगेश्वर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर 07 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पतोरी निवासी कमलेश गंधर्व पिता स्व. दीपक गंधर्व उम्र 29 वर्ष अपने घर के बाजू बाड़ी में भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री की तैयारी कर रहा था। सूचना पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को हिरासत में लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी की बाड़ी से एक सफेद रंग की 10 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक की जरीकैन में भरा 07 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत करीब 1400 रुपए) बरामद किया गया। मौके पर ही शराब को समक्ष गवाहों के जब्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
आरोपी का विवरण :
कमलेश गंधर्व पिता स्व. दीपक गंधर्व, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम पतोरी, थाना फिंगेश्वर, जिला गरियाबंद।
जप्त सामग्री :
सफेद प्लास्टिक जरीकैन (क्षमता 10 लीटर) में से 07 लीटर कच्ची महुआ शराब, कीमत 1400/- रुपए।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




