गरियाबंद पुलिस की फिल्मी स्टाइल कार्रवाई – 1 क्विंटल 90 किलो गांजा ज़ब्त, चार तस्कर गिरफ्तार, लग्जरी कारें भी जप्त

SHARE:

गरियाबंद। शुक्रवार को जिले में पुलिस ने फिल्मी अंदाज़ में तस्करों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 1 क्विंटल 90 किलो गांजा जब्त करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक युवती भी शामिल है। पकड़े गए तस्कर उड़ीसा से गांजा लेकर जबलपुर (मध्यप्रदेश) जा रहे थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तस्करों के कब्जे से इनोवा और बोरनो दो लग्जरी कारें भी ज़ब्त की हैं।

पीछा-भागी में पुलिस की जबांज़ी

सूत्रों के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छुरा इलाके से संदिग्ध वाहनों का पीछा शुरू किया। कई किलोमीटर तक चले इस रोमांचक पीछा-भागी में पुलिस ने मालगांव के पास सी.पी.आर वाहन से संदिग्ध कार को टक्कर मारकर रोका। मौके पर दबिश देकर इनोवा और बोरनो कार में सवार तीन युवक और एक युवती को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी लेने पर दोनों वाहनों से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।

लाखों की कीमत, जबलपुर में होती थी सप्लाई

पुलिस के अनुसार जब्त गांजे की कीमत लाखों रुपये आंकी गई है। आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि जबलपुर में गांजे की ऊंची कीमत मिलने के कारण वे उड़ीसा से बड़ी मात्रा में गांजा खरीदकर वहां सप्लाई करते थे। यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और इसमें कई अन्य सदस्य भी शामिल हैं। फिलहाल कुछ आरोपी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है।

मौके पर पहुँची एसडीओपी, दिया सख्त संदेश

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओपी निशा सिन्हा स्वयं मौके पर पहुँचीं और पूरे प्रकरण की जांच की। उन्होंने बताया कि जिले में नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है और यह कार्रवाई उसी कड़ी का हिस्सा है।

> “जिले में नशे का कारोबार किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी ऐसे तस्करों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।” – निशा सिन्हा, एसडीओपी गरियाबंद

नशा माफियाओं में हड़कंप

इस कार्रवाई ने पूरे जिले में सनसनी फैला दी है। पहली बार इतनी बड़ी मात्रा में गांजा ज़ब्त होने से नशा माफियाओं में हड़कंप मच गया है। पुलिस की इस जबांज़ कार्रवाई ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि जिले में नशे के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर अमल हो रहा है।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment