रायपुर _मार्शल आर्ट कराते प्रशिक्षक डॉ मन्नूलाल चेलक को उनके द्वारा आत्मरक्षा के लिए सेल्फ डिफेंस से छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के स्कूलों में छात्राओं को कराते प्रशिक्षण देने के लिए “गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड” से सम्मानित किया गया है।
उन्हें यह सम्मान 11,973 छात्राओं को कराते प्रशिक्षण देने के लिए दिया गया है, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री छत्तीसगढ़ टंकराम वर्मा के हाथों यह सम्मान प्राप्त करते हुए डॉ मन्नूलाल चेलक ने बताया कि वे विगत 30 वर्षों से कराते प्रशिक्षण नियमित और विशेष प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से आत्मरक्षा हेतु प्रशिक्षण दे रहे हैं।
धरसीवां विकास खंड के ग्राम दोंदेकला निवासी डॉ मन्नूलाल चेलक ब्लैक बेल्ट 3 डान मार्शल आर्ट,कराते,जुडो,किक बॉक्सिंग और पायजन टच में डाक्ट्रेट की उपाधि से विभूषित होने वाले छत्तीसगढ़ के पहले व्यक्ति हैं जो गांव के साथ साथ छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित कर रहे हैं।

Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




