गरियाबंद ब्रेकिंग : दर्रीपारा में खून से लथपथ मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

SHARE:

गरियाबंद।जिले के दर्रीपारा गाँव से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ खून से लथपथ हालत में एक युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान जयलाल निषाद (उम्र लगभग 35 वर्ष) के रूप में की गई है। शव मिलने की सूचना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुँची पुलिस

ग्रामीणों ने सबसे पहले खून से सना शव देखा और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची। डीएसपी निशा सिन्हा और थाना प्रभारी ओमप्रकाश यादव ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य एकत्र किए।

नशे के विवाद से जुड़ा हो सकता है मामला

स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक की हत्या नशे के विवाद को लेकर की गई हो सकती है। हालाँकि, पुलिस का कहना है कि फिलहाल हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है और सभी पहलुओं पर गंभीरता से जाँच की जा रही है।

इलाके में दहशत, जाँच जारी

गाँव में अचानक हुई इस वारदात से दहशत का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की हर एंगल से पड़ताल की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने आने की बात कही जा रही है।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment