शिवांगी चतुर्वेदी ने करचाली में किया ध्वजारोहण

SHARE:

छुरा:- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 05‌ के अंतर्गत ग्राम करचाली छुरा में जिला पंचायत वन सभापति श्रीमती शिवांगी चतुर्वेदी ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर भारत माता के छाया चित्र पर पूजा अर्चना कर ध्वजारोहण किया गया।इसके पश्चात राष्ट्रगान गाकर देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को नमन किया गया।तथा स्वतंत्रता दिवस कि शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सर्वोच्च बलिदान देकर हमें आजादी दिलाई है।तथा देश की आजादी हमें अनेक बलिदानों के बाद प्राप्त हुई। सभापति शिवांगी चतुर्वेदी‌ ने आगे कहा कि स्वतंत्रता का यह पर्व हम समस्त भारतवासियों को एकजुट होकर देश की एकता, अखंडता और विकास के पथ पर अग्रसर होने की प्रेरणा देती है।और धर्म,सेवा और राष्ट्रभक्ति यही हमारे सांस्कृतिक भारत की पहचान है तथा उन्होंने वीर सेनानियों एवं विभूतियों और सेना के अदम्य साहसी जवानो के समर्पण एवं बलिदान को नमन किया गया।इस अवसर पर सरपंच चेमीन दीवान, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष भानु साहू, प्रचार्य कमल साहू,ग्रामीण अध्यक्ष कवल सिंह ध्रुव, ग्राम प्रमुख उदेराम साहू,दीपक नेताम,पीला राम साहू,तिरभ निषाद,डोमन निषाद,जगतु विश्वकर्मा,भीखम निषाद, कार्तिक राम ,पवन कुमार चक्रधारी, ओमप्रकाश निषाद,गुरेन्द निषाद,लाला राम साहू,कृपाल निषाद, देवनारायण साहू,वार्ड पंच पून्नी बाई यादव,तुका राम दिवान,कांन्ती निषाद,चित्रलेखा दिवान, कमलेश्वरी ध्रुव, योगेन्द्र ध्रुव, विनोद निषाद, घनश्याम निषाद,कामता साहू,डोमन निषाद,दीपिका सिन्हा,सुनिता कुर्रे,गंगा राम नेताम, यामिनी निषाद,अनीता निषाद,किशन साहू, किर्ति ध्रुव,रेखु राम नेताम,गायत्री दिवान, योगेन्द्र ध्रुव,तुकाराम दिवान एवं सफल संचालन चिन्तामणी तारक सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment