स्वतंत्रता दिवस पर विधायक रोहित साहू ने अनेक स्थानों में फहराया तिरंगा

SHARE:

राजिम नगर को दी लाखों रूपये की अनेक सौगातें

राजिम :- पूरे प्रदेशभर में 79 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति के जोश, धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया। इसी क्रम में राजिम नगर भी स्वतंत्रता के तीन रंगों में रंगा रहा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजिम विधायक रोहित साहू ने सर्वप्रथम विकास मोटर्स ट्रेक्टर शोरूम आयोजित ध्वजारोहण समारोह में शामिल होकर ध्वजारोहण किया। विधायक ने पार्टी कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ नेताओं और पार्टी सदस्यों की उपस्थिति में बेरोजगार संघ द्वारा नगर के हृदयस्थल पं. सुंदरलाल शर्मा चौक में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले ध्वजारोहण कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ततपश्चात् नगर पंचायत कार्यालय में सभी पदाधिकारियों के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह का हिस्सा बने। विधायक रोहित साहू ने अपने संबोधन में इस दिन के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए समारोह को उन स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सैनिकों के बलिदान को समर्पित किया, जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण के तहत देश नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने के लिए राष्ट्रीय एकता की नई भावना को बढ़ावा देते हुए विकसित भारत बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने आमजनों को राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ देश के विकास के लिए काम करने का आग्रह किया साथ ही राजिमवासियों से अपील की कि भारत का नागरिक होने के नाते राष्ट्र हित के लिए काम करना और प्रधानमंत्री के 2047 के दृष्टिकोण में योगदान देना हमारा परम् उत्तरदायित्व है।

राजिमवासियों को मिली लाखों की सौगात
श्री रोहित साहू जी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अपने जनसेवा के संकल्प को अग्रसर करते हुए अनेक घोषणाएं की तथा इस ऐतिहासिक दिवस को राजिम नगर की जनता के लिए यादगार बनाया। विधायक रोहित साहू ने राजिम के पं. सुंदरलाल शर्मा चौक में एल.ई.डी स्क्रीन के लिए 30 लाख रूपये की घोषणा की उक्त एल. ई.डी स्क्रीन में भगवान राजीवलोचन जी, श्री कुलेश्वरनाथ जी एवं महामाया माता की आरती का सीधा प्रसारण प्रतिदिन तय समय पर होगा। इससे नगरवासियों सहित यहाँ पहुँचने वाले श्रद्धालुओं तथा पर्यटकों को नई सुविधा मिलेंगी। इसके अलावा उन्होंने सेवा और समर्पण की ओर अग्रसर होते हुए के जनसेवा के क्रम में मृत व्यक्तियों का शव रखने हेतु दो नग “डेड बॉडी डीप फ्रिजर” जनता को समर्पित करने की घोषणा किया। डीप फ्रीजर की उपलब्धता से मृत व्यक्ति के निकट संबंधी अथवा परिजनों के पहुंचने तक अंतिम संस्कार हेतु शव को सुरक्षित रखने की सुविधा प्राप्त होगी। साथ ही शव के उचित परिवहन की चिंता करते हुए उन्होंने एक मुक्तांजलि वाहन प्रदान करने घोषणा की तथा इसके अतिरिक्त बेरोजगार संघ की मांग पर कबड्डी खेल के लिए 5 लाख रूपये का मैट सामग्री देने की घोषणा कर स्वतंत्रता दिवस को अविस्मरणीय बनाया गया। इन सभी नई घोषणाओं से नगर में हर्ष का माहौल है। आयोजक समिति तथा नगर पंचायत के पदाधिकारियों ने इस घोषणा पर विधायक रोहित साहू का आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
इस गरिमामय कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय,नगर पंचायत अध्यक्ष महेश यादव, उपाध्यक्ष पूर्णिमा चंद्राकर,मंडल अध्यक्ष रिकेश साहू,छाया राही, श्याम अग्रवाल,लाला साहू,अरविंद गुप्ता,देवकी साहू,मधु नत्थानी,शरद पारकार,आकाश राजपूत,गज्जू ठाकुर, संजू साहू,भोले साहू,धीरेंद्र शर्मा,भावेश ठाकुर,सुनील जैन, धर्मेंद्र शर्मा,कुलेश्वर साहू,सुरेश पटेल,टंकेश्वर सोनकर,भारत यादव,उत्तम निषाद,सोमनाथ पटेल,सुमित्रा निराला,विकास तिवारी सहित नगर वासी उपस्थित रहे।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment