8 किलो 240 ग्राम गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

SHARE:

गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.36 लाख का माल बरामद

थनेश्वर बंजारे

गरियाबंद। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अमलीपदर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 8 किलो 240 ग्राम अवैध गांजा परिवहन करते हुए ओडिशा के दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की कीमत 82,240 रुपए आंकी गई है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक निखिल कुमार राखेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार चंद्राकर एवं एसडीओपी विकास कुमार पाटले के मार्गदर्शन में थाना अमलीपदर प्रभारी उपनिरीक्षक दिलीप मेश्राम को मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक बुलेट क्लासिक 350 (क्रमांक OD 08S 3577) में गांजा लेकर बिक्री हेतु आ रहे हैं।

पुलिस टीम ने ग्राम बिरीघाट तेल नदी मार्ग पर घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके पास आसमानी रंग के बैग में 8 किलो 240 ग्राम गांजा, एक बुलेट बाइक, ओप्पो मोबाइल और 400 रुपये नकद बरामद हुए। बरामद माल की कुल कीमत 2,36,640 रुपए है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम –

1. सुभाष सुनानी पिता केदार सुनानी, उम्र 29 वर्ष, निवासी पंजीया, थाना गोलामुंडा, जिला कालाहांडी (ओडिशा)2. नरेश मेहरा पिता स्व. राजेंद्र मेहरा, उम्र 27 वर्ष, निवासी थनट, थाना धरमगढ़, जिला कालाहांडी (ओडिशा)

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी दिलीप मेश्राम, एएसआई प्रकाश जांगड़े यादव, प्रधान आरक्षक हीरालाल चंद्राकर, आरक्षक रिजवान कुरैशी, दिनेश यादव, अभिमन्यु तांडी, पवन यादव, रवि सिन्हा और दिलीप ठाकुर की विशेष भूमिका रही।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment