थनेश्वर बंजारे
पाण्डुका। पाण्डुका रजनकटा के बीच बुधवार रात्रि 9 बजे के आस पास बाईक सवार धनी राम साहू उम्र 55 वर्ष ग्राम कपालफोड़ी निवासी सड़क हादसे का शिकार हो गया। इस रोड मे दुर्घटना रुकने का नाम ही नही ले रहा है, 3 दिन पहले रक्षाबंधन के दिन इसी जगह पर बाईक सवार दम्पति पति पत्नी कि दुर्घटना मे मौत हुई थी जिसकी 2 साल कि बच्ची का कंडीसन अभी भी ख़राब है जिसका इलाज एम्स हॉस्पिटल रायपुर मे चल रहा है, और आज फिर उसी स्थान पर रात के अँधेरे रोड मे खड़ी ट्रक को धनी राम देख नही पाया और ट्रक के पीछे जा घुसा…. टक्कर इतना जबरदस्त था कि बाईक सवार का सर मे चोट लगने से ब्लड पूरा रोड मे पानी के तरह बह रहा था। जिसकी सूचना थाना प्रभारी जय प्रकाश नेताम को मिलते ही तत्परता दिखाते हुए अपने स्टॉफ प्र. आ. इंदल ठाकुर, आरक्षक भानु रात्रे, सैनिक रेखराम साहू के साथ तत्परता से थाना पेट्रोलिंग गाड़ी मे डालकर प्राथमिक स्वास्थ केंद्र पाण्डुका ले जाया गया प्राथमिक उपचार पश्चात् परिवार वालों ने आनन फानन मे रायपुर डी के एस हॉस्पिटल रिफर करवाया। जिसका इलाज डी के एस हॉस्पिटल रायपुर के आई सी यु विभाग के वेंटीलेटर मे रखकर उसका इलाज चल रहा है। जिसका हालत अभी नाजुक बताया जा रहा है।
प्रत्यक्ष दर्शीयों ने बताया कि ट्रक ड्राइवर ट्रक को रोड मे खड़ी कर डीजल निकाल रहा था।

Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




