Rain Alert : मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, इन जिलों में तेज आंधी-तूफ़ान के साथ होगी बारिश, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम…!!

SHARE:

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और उमस ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। उमस और भीषण गर्मी से परेशान लोगों के लिए मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के अलग-अलग जिलों में अगले दो दिनों तक बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश में अगले 2 दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना हैं। साथ ही मौसम विभाग ने बताया कि, आज दिन भर राजधानी रायपुर में बादल छाए रहेंगे और शाम होते-होते राजधानी समेत आस पास के इलाकों में जमकर बारिश होगी। मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, दुर्ग, बालोद, बलरामपुर, रामानुजगंज, कोरिया, सूरजपुर, सरगुजा, बस्तर, दंतेवाड़ा और बीजापुर समेत कई अन्य इलाकों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की भी संभावना जताई है।

तेज आंधी-तूफ़ान के साथ हो सकती बारिश

मौसम विभाग ने बताया कि, छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अगले दो दिनों तक तेज आंधी-तूफ़ान चलने के साथ भारी बारिश होगी। इतना ही नहीं प्रदेश के कई इलाकों में बिजली गिरने की संभावना भी मौसम विभाग द्वारा जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह देते हुए कहा कि, वे खराब मौसम के दौरान सतर्क रहें और बिना आवश्यक कारण के खुले स्थानों पर न जाएं।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment