गरियाबंद। जिले में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और अपराधियों को पकड़ने के लिए गरियाबंद पुलिस ने आम जनता की सहभागिता सुनिश्चित करने एक नई पहल की है। पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने बताया कि अब नागरिक सीधे पुलिस को आपराधिक गतिविधियों और अपराधियों की जानकारी व्हाट्सऐप हेल्पलाइन नंबर 94792-25884 पर दे सकते हैं।
उन्होंने बताया कि प्राप्त हर सूचना पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी और सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। इस पहल का उद्देश्य है—अपराध मुक्त, सुरक्षित और शांतिपूर्ण गरियाबंद का निर्माण।
पोस्टर में स्पष्ट किया गया है कि लोग मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध शराब कारोबार, लूट, चोरी, मारपीट, महिलाओं से छेड़छाड़, जालसाजी और अन्य अपराधों की जानकारी साझा कर सकते हैं। पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे इस हेल्पलाइन नंबर को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि अपराधियों के खिलाफ मजबूत कानूनी कार्यवाही की जा सके।
एसपी निखिल राखेचा ने कहा—
“अपराध रोकने में पुलिस और जनता की साझेदारी बेहद जरूरी है। आपकी एक सूचना किसी अपराध को होने से रोक सकती है और कई लोगों की जिंदगी बचा सकती है।”
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




