जांजगीर–चांपा। जिले में लंबे समय से लाइन में पदस्थ उप निरीक्षक (SI) और सहायक उप निरीक्षकों (ASI) का तबादला कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी किया।
आदेश के अनुसार, एक उप निरीक्षक और चार सहायक उप निरीक्षकों को अलग-अलग थानों में पदस्थ किया गया है। इनमें –
-
उप निरीक्षक भवानी सिंह चौहान – थाना जांजगीर
-
सहायक उप निरीक्षक जयनंदन कुमार मार्बल – थाना बम्हनीडीह
-
सहायक उप निरीक्षक सुनील कुमार टैगोर – थाना बलौदा
-
सहायक उप निरीक्षक मोहम्मद मुबीन शेख – थाना अकलतरा
इन तबादलों के साथ ही पुलिस विभाग ने लाइन में लंबे समय से पदस्थ अधिकारियों को सक्रिय ड्यूटी पर भेज दिया है। एसपी के आदेश की कॉपी भी जारी की गई है, जिसमें सभी स्थानांतरण का विवरण दर्ज है।

Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




