Post Views: 140
जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, उधमपुर के बसंतगढ़ इलाके में CRPF की गाड़ी 200 फीट गहरी खाई में गिरने से तीन जवान शहीद हो गए है। कई सीआरपीएफ जवान घायल हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया और सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया है। इनमें कुछ जवानों की हालत गंभीर है।
एक ऑपरेशन से लौट रहे थे जवान
बताया जाता है कि, यह घटना सुबह करीब 10:30 बजे कदवा इलाके में हुई। उस समय जवान बसंतगढ़ से एक ऑपरेशन से लौट रहे थे। वाहन में अर्धसैनिक बल की 187वीं बटालियन सवार थी।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




