आरंग/रायपुर : मुख्यमंत्री निवास रायपुर में आयोजित उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान समारोह में आरंग विधायक एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण, छत्तीसगढ़ शासन के उपाध्यक्ष गुरु खुशवंत साहेब जी को सदस्यता रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उन्हें भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान में आरंग विधानसभा सहित पूरे प्रदेश में उल्लेखनीय योगदान देने हेतु प्रदान किया गया। इस गरिमामयी अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी,विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी,पूर्व राज्यपाल रमेश बैस जी, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव जी, संगठन महामंत्री श्री पवन साय जी, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू जी,सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति रही।
गुरु खुशवंत साहेब जी ने इस अवसर पर कहा—यह सम्मान केवल मेरा नहीं, अपितु भाजपा सदस्यता अभियान में प्रदेश का लक्ष्य पूर्ण करने में जुटे आरंग विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता व सक्रिय साथियों का सामूहिक सम्मान है। यह भारतीय जनता पार्टी की मजबूत संगठनात्मक शक्ति, जनसंपर्क कौशल और राष्ट्रसेवा के संकल्प का परिणाम है।
इस समारोह में उपमुख्यमंत्री अरुण साव जी, विजय शर्मा जी, कैबिनेट मंत्रीगण, भाजपा पदाधिकारी, विधायकगण, विभिन्न आयोग/बोर्ड/मंडल/निगमों के अध्यक्षगण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




