ब्रेकिंग:- आज होगी साय कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक

SHARE:

रायपुर :-  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुबह 11 बजे मंत्रिपरिषद की अहम बैठक लेंगे। यह बैठक नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री साय सुबह 10:20 बजे रायपुर स्थित अपने निवास से रवाना होंगे। कैबिनेट बैठक दोपहर 1:30 बजे तक चलेगी।

इस बैठक में प्रदेश के चालू खरीफ सीजन में वर्षा की स्थिति और किसानों के लिए खाद की उपलब्धता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। साथ ही कई विभागीय प्रस्तावों को भी मंजूरी दी जा सकती है

राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने पर प्रस्तावित रजत जयंती समारोह की तैयारियों पर भी विमर्श संभावित है। इसके अलावा राज्य की नई उद्योग नीति में संशोधन से जुड़े प्रस्ताव पर भी मंत्रणा की संभावना है।

कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सीधे मंत्रालय से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। यह बैठक प्रदेश के नीति निर्धारण और आगामी योजनाओं के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment