गरियाबंद से राजधानी तक गुहार – हाथियों से जान-माल की सुरक्षा और मुआवज़े की माँग जिलाध्यक्ष चमन यादव

SHARE:

गरियाबंद – महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। बीते वर्षों से लगातार बढ़ रहे प्रकोप ने किसानों की फसलें, मवेशी, घर व जन-जीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है।इस गंभीर समस्या के स्थायी समाधान और प्रभावित किसानों को उचित मुआवज़ा दिलाने के लिए आम आदमी पार्टी ने माननीय मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा है, जिसमें किसानों के हित में चार प्रमुख मांगें रखी गई हैं।
AAP की मांगें – किसानों को राहत देने ठोस कार्ययोजना बने
1. हाथियों द्वारा बर्बाद की गई फसलों का मुआवज़ा तत्काल दिया जाए।
2. प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान के बाजार मूल्य के आधार पर मुआवज़ा निर्धारित हो।
3. फसल बीमा योजना का प्रीमियम राज्य सरकार वहन करे।
4. वन, राजस्व और जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से निगरानी और सुरक्षा के उपाय लागू किए जाएं – जैसे सौर फेंसिंग, अलार्म सिस्टम, रात्रिकालीन गश्त आदि।
AAP जिला अध्यक्ष बोले – “सिर्फ दिखावटी कार्रवाई नहीं, स्थायी समाधान चाहिए”
आम आदमी पार्टी के गरियाबंद जिला अध्यक्ष ने कहा कि पिछली सरकारों ने इस समस्या को नज़रअंदाज़ किया, लेकिन अब जनता को ठोस राहत चाहिए। हजारों किसान हर साल हाथियों से फसल गंवाते हैं, लेकिन मुआवज़ा या सुरक्षा कोई नहीं।

AAP ने मुख्यमंत्री सहित कृषि व वन मंत्री को भी भेजी प्रतिलिपि, उम्मीद जताई कि जल्द सुनवाई होगी और ग्रामीणों को हाथियों के आतंक से निजात मिलेगी। ज्ञापन मे उपस्थित पदाधिकारी महेश यादव लोकसभा अध्यक्ष, हरीश कुमार पटेल जिलाध्यक्ष यूथ, नंद लाल यादव तहसील अध्यक्ष छूरा.

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment