CG – दर्दनाक सड़क हादसा : स्कूटी से जा रहे नवदंपति को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत, 2 महीने पहले हुई थी शादी..!!

SHARE:

दुर्ग। जिले में सड़क हादसे में मौतों का सिलसिला लगातार जारी है। इस बार तेज रफ्तार गाड़ी ने नवदंपति को अपना शिकार बनाया। स्कूटी से जा रहे नवदंपति को अज्ञात ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी और कुचलकर फरार हो गया। दंपति की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक, भिलाई के वार्ड 13 कोहका निवासी शिवकुमार कुर्रे और उनकी पत्नी मुस्कान कुर्रे अपने रिश्तेदार लव कुमार डाहरे के घर से डिनर कर के लौट रहे थे। तभी रात 11 बजे खुर्सीपार में क्रॉस ओव्हर ब्रिज के पहले ही अज्ञात ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री शासकीय अस्पताल में भेज दिया।

घटना के बाद आक्रोशित परिजनो ने आरोपी ट्रक ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हाइवे पर चक्काजाम किया। पुलिस ने परिजनों को समझाइश दी और मामले को शांत कराया।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment