गरियाबंद :- छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के छुरा ब्लॉक स्थित अकलवारा हाई स्कूल में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब विद्यालय के प्रिंसिपल जे.पी. वर्मा के खिलाफ ग्रामीणों और छात्र-पालकों ने मोर्चा खोल दिया। प्रिंसिपल की कथित मनमानी और छात्रों के साथ गलत व्यवहार के आरोपों से नाराज पालकों ने स्कूल गेट में ताला जड़कर जोरदार प्रदर्शन किया।
11वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में गंभीर हेराफेरी कर पास हुए छात्रों को जानबूझकर फेल कर दिया गया।
ग्रामीणों और पालकों ने मांग की है कि प्रिंसिपल जे.पी. वर्मा को तत्काल पद से हटाया जाए और पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच हो। प्रदर्शनकारी यह भी कह रहे हैं कि जब तक कार्रवाई नहीं होती, वे स्कूल संचालन में सहयोग नहीं करेंगे।
स्कूल में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह ठप है और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। मामले की जानकारी मिलते ही शिक्षा विभाग के अधिकारी भी हरकत में आ गए हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




