मांगों को लेकर गरियाबंद में रैली, सैकड़ों शिक्षक गांधी मैदान में उतरे सड़क पर

SHARE:

थनेश्वर बंजारे

गरियाबंद। जिले में आज शिक्षक वर्ग का गुस्सा सड़कों पर दिखाई दिया। शिक्षक साझा मंच के बैनर तले अपनी 4 सूत्रीय मांगों को लेकर सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाएं गांधी मैदान में एकत्रित हुए और जोरदार रैली व नारेबाजी के साथ प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।इस आंदोलन के माध्यम से मंच ने मुख्यमंत्री, शिक्षा सचिव, लोक शिक्षण संचालक एवं जिलाधीश के नाम ज्ञापन सौंपा, जिसे जिला संचालक परमेश्वर निर्मलकर व ब्लॉक संचालक जितेन्द्र सोनवानी के नेतृत्व में नायब तहसीलदार और विकासखंड शिक्षा अधिकारी को सौंपा गया।

एकदिवसीय सामूहिक अवकाश पर रहे शिक्षक, नारे लगाते कहा — “युक्तियुक्तकरण वापस लो”

धरना प्रदर्शन की शुरुआत गांधी मैदान से हुई, जहां शिक्षक समुदाय ने एकजुट होकर सरकार को अपनी मांगों के प्रति चेताया। सभी ने एकदिवसीय सामूहिक अवकाश लेकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।जमकर नारेबाजी करते हुए शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बताया कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गईं, तो यह आंदोलन भविष्य में और उग्र रूप लेगा।

शिक्षक साझा मंच की चार प्रमुख मांगे:

1. 2 अगस्त 2024 को जारी युक्तियुक्तकरण नियम को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए।2. 31 मार्च 2008 के सेटअप के अनुसार ही समायोजन की प्रक्रिया की जाए।3. युक्तियुक्तकरण की क्रमोनीति का जनरल ऑर्डर शीघ्र जारी किया जाए।4. शिक्षकों को पूर्व सेवा अवधि के आधार पर पेंशन और अन्य सेवा लाभ प्रदान किए जाएं।

नेतृत्व व उपस्थिति:

धरना स्थल पर मंच का संचालन करते हुए प्रमुख रूप से जिला संचालक परमेश्वर निर्मलकर, ब्लॉक संचालक जितेन्द्र सोनवानी, गिरीश शर्मा, दिनेश निर्मलकर, संजय यादव, लोकेश सोनवानी, सुरेश केला, ईदरीश खान, ज्ञानेश्वर साहू, सलीम मेमन, सरस सोम, राजेश यदु, कृष्ण कुमार बया, दानवीर साहू, कोमल देवांगन, तिलक यादव, अजय सेन, मनोज साहू, राधेलाल ध्रुव, सदानंद सर्वांकर, शतरूपा विप्रे, संगीता केला, भानु कुटारे, अंजना गनविर, ईश्वरी सिन्हा, सीमा वयदे, प्रतिभा सकरिया, नीता सर्वा, सरिता माथुर, नन्दिनी यादव समेत सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल रहे।

आंदोलन की चेतावनी: मांगे न मानी गईं तो होगा बड़ा आंदोलन

शिक्षक प्रतिनिधियों ने स्पष्ट कहा कि यदि शासन द्वारा मांगों पर तत्काल विचार नहीं किया गया, तो आंदोलन को और अधिक उग्र रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज की रीढ़ हैं और उनकी उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment