गरियाबंद ब्रेकिंग : कोकड़ी में चोरों का आतंक, नापतौल कार्यालय व घर को बनाया निशाना

SHARE:

थनेश्वर बंजारे,
गरियाबंद एक्सप्रेस न्यूज़

गरियाबंद-: गरियाबंद जिले के कोकड़ी गांव में देर रात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। चोरों ने दो अलग-अलग स्थानों पर ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया, जिससे इलाके में दहशत और सनसनी फैल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, चोर पहले नापतौल विभाग के कार्यालय में घुसे, लेकिन वहां से उन्हें कोई सामान नहीं मिला और वे खाली हाथ लौट गए। यह घटना रात 9 से 10 बजे के बीच की बताई जा रही है।

इसके बाद चोर पास ही स्थित एक मकान में दाखिल हुए और नगदी व कीमती जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घर से सोने-चांदी के गहनों और नकदी की चोरी की जानकारी सामने आई है, जिससे परिवार में डर और आक्रोश का माहौल है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

🔸 स्थानीय लोगों ने बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता, सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment