दंतेवाड़ा/राजनांदगांव। राज्य में एक ही दिन दो अलग अलग जगहों से चार लोगों की लाश मिली है। पहली घटना दंतेवाड़ा जिले की है। जहां महिला-पुरुष ने फांसी लगाकर जान दे दी। दूसरी घटना राजनांदगांव की है। जहां तुमड़ीबोड़ में युवक-युवती की लाश मिली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
दंतेवाड़ा के पातररास और कुम्हाररास में युवक ने पलंग पर रस्सी बांधकर आत्महत्या की है। वहीं महिला की लाश मकान के अंदर फांसी पर लटकी मिली है। घटना की सूचना पर पुलिस और फारेंसिक जांच टीम मौके पर पहुंची है.
उधर राजनांदगांव के तुमड़ीबोड़ में युवक-युवती की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। दोनों ही डोंगरगांव के रहने वाले थे। परिजनों ने तीन दिन पहले गुम इंसान का मामला दर्ज कराया था। लाश 4 से 5 दिन पुरानी हो चुकी है। पुलिस और फारेंसिक टीम घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




