भिलाई। जिला भाजपा अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे को “लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ” अभियान का जिला संयोजक नियुक्त किया है। संगठन की ओर से सौंपे गए इस दायित्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है।
नई जिम्मेदारी मिलने पर श्रीमती सरस्वती बंजारे ने भाजपा के राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा उन पर विश्वास जताकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपना उनके लिए गर्व और सम्मान का विषय है।
श्रीमती बंजारे ने कहा कि वह पूर्ण निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ इस दायित्व का निर्वहन करेंगी। अभियान के माध्यम से लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर अभियान को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए वह पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगी और अभियान को जिला स्तर पर व्यापक रूप देने के लिए संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करेंगी।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com



