अभनपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास को रफ्तार: ₹1.14 करोड़ से अधिक के सीसी रोड-नाली निर्माण को मंजूरी, बकतरा और मोंहदी को मिली बड़ी सौगात
रायपुर /अभनपुर। अभनपुर विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में दो महत्वपूर्ण विकास कार्यों को प्रशासनिक मंजूरी मिली है। विधायक इंद्र कुमार साहू के प्रयासों से मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना के तहत ₹1,14,84,690 की लागत से सीसी सड़क सह नाली निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए हैं।
स्वीकृति के तहत ग्राम बकतरा में साहू समाज भवन (अघनु साहू के खेत) से मुक्तिधाम बकतरा तक सीसी सड़क सह नाली निर्माण के लिए ₹48.671 लाख तथा ग्राम मोंहदी में रावण चौक (ई-ग्राम पंचायत मोंहदी) से फोटकू तालाब तक सीसी सड़क सह नाली निर्माण के लिए ₹66.1759 लाख की राशि स्वीकृत की गई है।
इन निर्माण कार्यों से ग्रामीणों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलने के साथ ही बारिश के दौरान होने वाले जलजमाव से भी राहत मिलने की उम्मीद है। सड़क और नाली निर्माण पूरा होने के बाद दोनों गांवों में आवागमन तथा स्थानीय बुनियादी सुविधाओं में सुधार होगा।
विकास कार्यों की स्वीकृति पर क्षेत्रवासियों ने विधायक इंद्र कुमार साहू के प्रति आभार जताया है। विधायक की ओर से कहा गया कि अभनपुर विधानसभा के गांवों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार और ग्रामीण क्षेत्रों का विकास प्राथमिकता के साथ जारी रहेगा।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




