6 लाख मे नौकरी लगाने का झांसा आबकारी विभाग में नौकरी लगवाने का दावा
आरोपी गिरफ्तार पुलिस की तत्वरित कार्यवाही 
छत्तीसगढ़ /जांजगीर-चांपा-:आबकारी विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर युवती से 2 लाख 9 हजार 500 रुपए की ठगी करने के मामले में पामगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी राहुल कुमार जाटवर (25 वर्ष), निवासी अमलडीहा, थाना बिलाईगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
*ऐसे दिया नौकरी का झांसा*
पुलिस के मुताबिक, पामगढ़ थाना क्षेत्र की निवासी लीला मेहर की अगस्त 2025 में राहुल कुमार जाटवर से पहचान हुई थी। आरोपी ने खुद को आबकारी विभाग में लोगों की नौकरी लगवाने वाला बताते हुए युवती को भी नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। इसके एवज में उसने 6 लाख रुपए की मांग की।
नौकरी की उम्मीद में युवती ने 10 सितंबर 2025 को आरोपी को फोन-पे के जरिए अलग-अलग नंबरों से 1 लाख रुपए और 1 लाख रुपए नगद, कुल 2 लाख रुपए दिए। इसके बाद अधिकारियों को पैसे देने के नाम पर आरोपी ने 9,500 रुपए और मंगाए। इस तरह कुल 2 लाख 9 हजार 500 रुपए आरोपी को दिए गए।
*नौकरी नहीं लगी तो मोबाइल बंद*
आरोपी ने मार्च 2026 तक नौकरी लग जाने का भरोसा दिलाया और विश्वास दिलाने के लिए 1 लाख रुपए का चेक भी दिया। लेकिन आबकारी विभाग की सूची में युवती का नाम नहीं आया। रकम वापस मांगने पर आरोपी लगातार टालमटोल करता रहा और बाद में अपना मोबाइल नंबर बंद कर दिया।
इसके बाद पीड़िता ने पामगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 347/2026, धारा 318(4) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
*पुलिस की त्वरित कार्रवाई*
विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी राहुल कुमार जाटवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर 27 अगस्त 2026 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पामगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई से नौकरी के नाम पर ठगी करने वालों के खिलाफ सख्त संदेश गया है।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




