सड़क या ‘मौत का कुआं’? NH-130C के जानलेवा गड्ढों में बैठकर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, डबल इंजन सरकार के ‘विकास’ के दावों की खुली पोल!

SHARE:

सड़क या ‘मौत का कुआं’? NH-130C के जानलेवा गड्ढों में बैठकर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, डबल इंजन सरकार के ‘विकास’ के दावों की खुली पोल!

हाइवे नहीं, हादसों का दलदल: सरकार सोई, जनता त्रस्त


मैनपुर:  गरियाबंद से ओडिशा को जोड़ने वाला बहुचर्चित नेशनल हाईवे 130 सी आज विकास की नहीं, बल्कि प्रशासनिक निकम्मेपन की मिसाल बन चुका है। झरियाबहरा से लेकर मंदांगमुडा तक की सड़क अब डामर की नहीं, बल्कि जानलेवा गड्ढों और कीचड़ का दरिया बनकर रह गई है। कागजों में दौड़ने वाला ‘डबल इंजन’ इस खस्ताहाल सिंगल पट्टी पर आकर बुरी तरह हांफने लगा है हालत यह है कि भारी वाहन साइड मांगते ही सीधे गड्ढों में समा रहे हैं, गाड़ियां पलट रही हैं और घंटों लंबा चक्काजाम आम बात हो चुकी है। क्या सरकार किसी बड़े नरसंहार का इंतजार कर रही है, जो इस ‘मौत के रास्ते’ की सुध नहीं ली जा रही?

कीचड़ भरे गड्ढों में उतरे कांग्रेसी सरकार को दिखाया आइना

सड़क की इस बदहाली और शासन-प्रशासन के बहरे कानों को खोलने के लिए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मैनपुर के अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज सड़क के जानलेवा गड्ढों में बैठकर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया।

हाथों में तस्वीरें, सिस्टम से तीखे सवाल: कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मंत्रियों की तस्वीरें हाथ में लेकर जोरदार नारेबाजी की।

वर्ल्ड क्लास’ हाईवे का सच: प्रदर्शनकारियों ने तंज कसते हुए पूछा कि क्या यही है गडकरी जी का वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर, जहां जनता सफर करने के लिए नहीं, बल्कि जान गंवाने के लिए टोल और टैक्स भर रही है?

जनता का मिला खुला समर्थन: गड्ढों में बैठे नेताओं को देखकर सड़क से गुजरने वाले राहगीरों और यात्रियों ने भी सिस्टम के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर करते हुए इस आंदोलन को खुला समर्थन दिया।

मरम्मत कराओ या कुर्सी छोड़ो: उग्र आंदोलन की दो टूक चेतावनी

कांग्रेस नेताओं—रामकृष्ण ध्रुव, गेंदु यादव और दुलेन्द्र नेगी ने प्रशासन को सीधी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द से जल्द NH-130C का चौड़ीकरण और पक्की मरम्मत शुरू नहीं हुई, तो यह प्रदर्शन सड़क जाम और उग्र जनआंदोलन में तब्दील होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी इस सोई हुई सरकार की होगी।

प्रदर्शन में प्रमुख रूप से उपस्थित नेता:
ब्लॉक अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, महामंत्री गेन्दु यादव, आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष दुलेन्द्र नेगी, सचिव लिकेश यादव, डोमार साहू, अर्जुन नायक, तीव कुमार सोनी, प्रमोद नेताम, इम्तियाज मेमन, इमरान रजा, गौकरण नागेश समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आक्रोशित स्थानीय लोग मौजूद रहे।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment