इंजी. पंकज निर्मलकर भाजयुमो जिला महामंत्री नियुक्त, कार्यकर्ताओं एवं युवाओं में खुशी की लहर

SHARE:

इंजी. पंकज निर्मलकर भाजयुमो जिला महामंत्री नियुक्त, कार्यकर्ताओं एवं युवाओं में खुशी की लहर

गरियाबंद-:भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा इंजी. पंकज निर्मलकर को भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला गरियाबंद का जिला महामंत्री नियुक्त किए जाने पर जिले भर के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं युवाओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए संगठन द्वारा दिए गए इस महत्वपूर्ण दायित्व के सफल निर्वहन की कामना की।

इंजी. पंकज निर्मलकर ने अपनी नियुक्ति पर भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, आदरणीय प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव जी, संगठन महामंत्री पवन कुमार साय जी, माननीय सांसद रूपकुमारी चौधरी जी, माननीय विधायक श्री रोहित साहू जी, राज्य भंडार गृह निगम अध्यक्ष चंदूलाल साहू जी, राज्य खाद्य आयोग अध्यक्ष संदीप शर्मा जी, पूर्व विधायक श्री संतोष उपाध्याय जी, गोवर्धन मांझी जी, श्री डमरूधर पुजारी जी, माननीय जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर जी, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा जी, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप जी,जिला प्रवक्ता शिवांगी चतुर्वेदी,लेखराज ध्रुवा सभापति जिला महामंत्रीद्वय चंद्रशेखर साहू जी एवं आशीष शर्मा जी, पूर्व जिलाध्यक्षगण भागीरथी मांझी जी, डॉ. रामकुमार साहू जी, राजेश साहू जी ,संदीप पांडे जिला महामंत्री किसान मोर्चा, थानसिंग निषाद जिला महामंत्री ओबीसी मोर्चा ,जनपद अध्यक्ष मीरा ठाकुर,जनपद अध्यक्ष फिंगेश्वर इन्द्राणी साहू ,जनपद उपाध्यक्ष लेखराज साहू एवं सभी मंडल अध्यक्ष रिकेश साहू,हेमंत सिन्हा,गोपी ध्रुव,मंजू हरित, खोमन चंद्राकर,सुमित पारख,धनराज विश्वकर्मा सहित सभी वरिष्ठजनों एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि यह दायित्व उनके लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि संगठन, राष्ट्र और जनसेवा के प्रति समर्पण का एक महत्वपूर्ण अवसर है। संगठन ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उस पर वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के माध्यम से जिले के अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने, भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए वे पूरी ऊर्जा एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।

इंजी. पंकज निर्मलकर ने सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मार्गदर्शन और सहयोग की अपेक्षा व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से भारतीय जनता युवा मोर्चा जिले में नई ऊर्जा, उत्साह और संगठन शक्ति के साथ कार्य करेगा तथा हर युवा के दिल में कमल खिलाने के संकल्प को साकार करेगा।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment