सोन नदी में बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने आए मैहर के 4 युवक-युवतियों की भंवर में डूबने से दर्दनाक मौत, चारों शव बरामद

SHARE:

सीधी । मध्यप्रदेश के सीधी जिले से दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां सोन नदी के भंवरसेन घाट पर पिकनिक मनाने आए चार युवाओं की गहरे पानी और भंवर की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतकों में तीन युवतियां और एक युवक शामिल हैं। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

मैहर से पिकनिक मनाने आए थे सभी युवा

दरअसल मैहर जिले के बूढ़ा बाउर क्षेत्र से युवक-युवतियों का एक समूह सीधी जिले में स्थित सोन नदी के किनारे पिकनिक मनाने आया था। सभी युवा नदी के किनारे भंवरसेन घाट पर खुशियां मना और आनंद ले रहे थे, तभी अचानक पैर फिसलने या पानी का अंदाजा न होने के कारण वे गहरे पानी में चले गए। नदी में तेज भंवर होने की वजह से चारों उसकी चपेट में आ गए और देखते ही देखते नदी में डूब गए।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई