देवभोग पुलिस का बड़ा एक्शन: 45 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
गरियाबंद/देवभोग-: जिले में अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए देवभोग पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में कुल 45 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री पर रोक लगाने के लिए क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम खुंटगांव चेकपोस्ट नाका के पास संदेह के आधार पर एक व्यक्ति की तलाशी ली गई। जांच में उसके कब्जे से उड़ीसा निर्मित अंग्रेजी शराब और महुआ शराब बरामद हुई।
आरोपी की पहचान कोदंडो दास (36 वर्ष) निवासी माड़ागांव माहुलपारा, थाना देवभोग के रूप में हुई। उसके कब्जे से 22 नग बीयर और 50 नग महुआ शराब पाउच सहित कुल 21 बल्क लीटर शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत लगभग 6,460 रुपये आंकी गई है।
वहीं दूसरी कार्रवाई में मुखबिर की सूचना पर ग्राम सेंदमुड़ा पुल के नीचे उड़ीसा मार्ग पर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा गया। आरोपी टेसराम यादव (45 वर्ष) निवासी डूमरबहाल, थाना देवभोग के कब्जे से 120 नग महुआ शराब पाउच बरामद किए गए। जब्त शराब की मात्रा 24 बल्क लीटर तथा कीमत 6,000 रुपये बताई गई है।
दोनों मामलों में पुलिस ने कुल 45 बल्क लीटर अवैध शराब, 22 नग बीयर और 170 नग महुआ शराब पाउच जब्त किए हैं। जब्त सामग्री का कुल मूल्य 12,460 रुपये है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया है।
मुख्य बिंदु
45 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त
22 नग उड़ीसा निर्मित बीयर बरामद
170 नग महुआ शराब पाउच जब्त
दो आरोपी गिरफ्तार
कुल जब्ती मूल्य ₹12,460
देवभोग पुलिस की लगातार कार्रवाई से शराब तस्करों में मचा हड़कंप
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com



