नई दिल्ली रेलवे टिकट बुकिंग के दौरान वेबसाइट हैंग होने, लॉगिन फेल होने और कैप्चा की जटिल प्रक्रिया से परेशान यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। भारतीय रेलवे जल्द ही IRCTC का नया और अत्याधुनिक ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म लॉन्च करने जा रहा है। रेल मंत्री ने घोषणा की है कि 15 जुलाई तक नई वेबसाइट शुरू कर दी जाएगी, जिससे टिकट बुकिंग पहले की तुलना में अधिक तेज, सरल और यूजर-फ्रेंडली होगी।यह फैसला जयपुर में छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम के दौरान सामने आया, जहां एक छात्रा ने सीधे रेल मंत्री के सामने IRCTC वेबसाइट की तकनीकी समस्याओं का मुद्दा उठाया।राजस्थान के जयपुर स्थित मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MNIT) में आयोजित संवाद कार्यक्रम के दौरान एक छात्रा ने रेल मंत्री को बताया कि ऑनलाइन टिकट बुकिंग के समय IRCTC की वेबसाइट अक्सर धीमी पड़ जाती है या हैंग हो जाती है। उसने विशेष रूप से कैप्चा प्रक्रिया और टिकट बुकिंग के दौरान आने वाली तकनीकी बाधाओं का जिक्र किया।शिकायत सुनते ही रेल मंत्री ने मौके से ही संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया और नई वेबसाइट तैयार करने की समयसीमा पर चर्चा की। अधिकारियों से सकारात्मक जवाब मिलने के बाद उन्होंने घोषणा की कि 15 जुलाई तक नया पोर्टल यात्रियों के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।
नई वेबसाइट में क्या होगा खास?
रेल मंत्रालय के अनुसार, नया प्लेटफॉर्म आधुनिक तकनीक से लैस होगा और मौजूदा वेबसाइट की कमियों को दूर करने पर फोकस करेगा।इसमें टिकट बुकिंग प्रक्रिया पहले से तेज होगी। साथ ही बेहतर सर्वर क्षमता, आसान और सरल यूजर इंटरफेस, कैप्चा प्रक्रिया को अधिक सहज बनाना, लॉगिन और पेमेंट फेल होने की घटनाओं में कमी, भारी ट्रैफिक के दौरान बेहतर प्रदर्शन, मोबाइल और डेस्कटॉप दोनों के लिए बेहतर अनुभव और तत्काल टिकट बुकिंग में सबसे ज्यादा राहत मिल सकती है
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com



