यूपी-बिहार में तूफान और वज्रपात का कहर, 16 की मौत; आज दिल्ली समेत 16 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

SHARE:

नई दिल्ली  । मौसम विभाग ने आज दिल्ली-एनसीआर समेत देश के 16 राज्यों में तेज आंधी, ओलावृष्टि और मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, जम्मू कश्मीर, मध्य प्रदेश और झारखंड सहित 16 राज्यों में मौसम विभाग ने येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।पश्चिम विक्षोभ के चलते उत्तर भारत में गुरुवार को अचानक मौसम ने करवट ली। उत्तर प्रदेश और बिहार में तेज आंधी-पानी और वज्रपात से 16 लोगों की मौत हो गई। जिनमें बिहार में 10 लोगों की जान गई, जबकि एक ही परिवार के चार लोगों समेत 10 झुलस गए.

 

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment