सुरसाबांधा में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 40 एकड़ शासकीय भूमि से हटाया जा रहा अतिक्रमण, भारी पुलिस बल तैनात

SHARE:

गरियाबंद/राजिम -:राजिम विधानसभा क्षेत्र से लगे ग्राम सुरसाबांधा में बुधवार को प्रशासन ने बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। लगभग 40 एकड़ शासकीय भूमि को कब्जामुक्त कराने के लिए राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची है।

 

कार्रवाई के दौरान एसडीएम, तहसीलदार, राजस्व अमला, पुलिस अधिकारी एवं जवान बड़ी संख्या में मौजूद हैं।

प्रशासनिक दस्तावेजों के अनुसार उक्त भूमि पर पिछले करीब 10 वर्षों से अवैध कब्जा किया गया था। न्यायालयीन आदेश के बाद प्रशासन द्वारा कब्जाधारियों को बेदखल करने की कार्रवाई की जा रही है।

 

बताया जा रहा है कि कुल 27 अतिक्रमणकारियों के कब्जे को हटाने की प्रक्रिया जारी है।

अधिकारियों के मुताबिक यह शासकीय भूमि फूड पार्क निर्माण परियोजना के लिए आरक्षित है, जिसके कारण भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराना आवश्यक हो गया था। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

 

सुबह से गांव में प्रशासनिक गतिविधियां तेज हैं और अधिकारियों की निगरानी में अतिक्रमण हटाने का कार्य लगातार जारी है। क्षेत्र में चल रही इस बड़ी कार्रवाई पर आसपास के ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की भी नजर बनी हुई है।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई