राजिम-:बढ़ती महंगाई, किसानों की समस्याओं और जनहित के मुद्दों को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राजिम-फिंगेश्वर ने बड़े आंदोलन का ऐलान किया है। स्थानीय रेस्ट हाउस में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में कांग्रेस नेताओं ने आगामी दिनों में व्यापक जनआंदोलन चलाने का निर्णय लिया। इसी कड़ी में 12 जून 2026 को सुबह 10 बजे राजिम के पंडित सुंदरलाल शर्मा चौक में विशाल ट्रैक्टर रैली एवं चक्का जाम आयोजित किया जाएगा।
बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रूपेश साहू ने की। उन्होंने कहा कि किसानों, मजदूरों, युवाओं और आम जनता की समस्याओं को लेकर कांग्रेस सड़क पर उतरकर संघर्ष करेगी। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाने की रणनीति पर भी चर्चा की गई।
जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पवन सोनकर ने कहा कि जनता का कांग्रेस के प्रति विश्वास लगातार बढ़ रहा है और पार्टी आम लोगों की आवाज बनकर उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है। वरिष्ठ कांग्रेसी ताराचंद मेघनानी ने कहा कि किसानों और आम नागरिकों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस लगातार संघर्षरत रहेगी।
बैठक में नेताओं ने आरोप लगाया कि डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस, खाद्य सामग्री और कृषि उपयोगी वस्तुओं की कीमतों में लगातार वृद्धि से आम जनता और किसान परेशान हैं। किसानों को समय पर खाद, बीज और कीटनाशक दवाएं नहीं मिल पा रही हैं, जिससे खेती-किसानी प्रभावित हो रही है।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रस्तावित आंदोलन को सफल बनाने के लिए किसान संघर्ष समिति और किसान संगठनों का भी सहयोग लिया जाएगा। किसान नेताओं ने भी आंदोलन को समर्थन देने की सहमति जताई है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि किसानों की जायज मांगों, कृषि संकट, महंगाई और जनसमस्याओं को लेकर यह आंदोलन व्यापक रूप लेगा।
पोस्टर के अनुसार आयोजित होने वाली इस विशाल ट्रैक्टर रैली एवं चक्का जाम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, किसान भाइयों, महिलाओं और युवाओं से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की गई है। आंदोलन के माध्यम से किसानों की आवाज बुलंद करते हुए सरकार और प्रशासन का ध्यान जनसमस्याओं की ओर आकर्षित किया जाएगा।
प्रमुख रूप से उपस्थित रहे
रामकुमार गोस्वामी, डीके ठाकुर, राजेंद्र गुप्ता, गिरीश रजानी, प्रहलाद गंधर्व, कुलेश्वर साहू, लालचंद मेघवानी, गोविंद कहार, नरोत्तम ठाकुर, किसान नेता तेजराम विद्रोही, रामनारायण साहू, राकेश माण्ड्रे, तेजस यदु, कालूराम ध्रुव, टिकेश साहू, मुकेश भारती, प्रकाश साहू, असमन दास, वेदराम ध्रुव, टीकम साहू, नंदकुमार सोनकर, अशोक यादव, गोविंद यादव, देवेंद्र साहू, रमेश वर्मा, भवानी शंकर साहू, साधु निषाद, कमली साहू, यशवंत निराला, विष्णु जांगड़े, डीगेश्वर पटेल, बन्ना ठाकुर, जितेश कश्यप सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, किसान, महिलाएं एवं युवा उपस्थित रहे।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




