दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। अब हर किसी को मॉनसून के आने का इंतजार है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मॉनसून को लेकर ताजा अपडेट दिया है। आईएमडी के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। 8 जून (सोमवार) को मॉनसून ने पश्चिम-मध्य और पूर्व-मध्य अरब सागर, महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कुछ और हिस्सों में दस्तक दे दी है। इसके साथ ही देश के कई हिस्सों में अगले 2 से 3 दिनों के दौरान बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार मॉनसून के अगले 2 से 3 दिनों में इसके महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत के शेष हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।
देश के इन राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
अगले 48 से 72 घंटों के दौरान कोंकण-गोवा, तटीय कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होगी। ओलावृष्टि की भी संभावना है।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




