अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी पर गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई

SHARE:

70 लाख से अधिक की गांजा खेप जब्त, उत्तरप्रदेश का आरोपी गिरफ्तार

 

गरियाबंद-: गरियाबंद पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 130 किलो 160 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना देवभोग क्षेत्र अंतर्गत अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट नाका ग्राम खुटनांव में की गई।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 24 मई 2026 को थाना देवभोग पुलिस द्वारा एमसीपी चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान ओडिशा की ओर से आ रहे संदिग्ध पिकअप वाहन क्रमांक UP 64 CT 5613 को रोककर जांच की गई। पूछताछ में चालक ने अपना नाम राहुल पाण्डेय पिता चन्द्र भूषण पाण्डेय उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम पारो लौवडीह तहसील मोहमदाबाद युसुफपुर थाना भंवरकोल जिला गाजीपुर उत्तरप्रदेश बताया।संदेह के आधार पर गवाहों की मौजूदगी में वाहन की तलाशी लेने पर पिकअप में रखी 06 सफेद प्लास्टिक बोरियों से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया। जब्त गांजा का कुल वजन लगभग 130 किलो 160 ग्राम पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 65 लाख 8 हजार रुपए आंकी गई है। वहीं परिवहन में प्रयुक्त पिकअप वाहन की कीमत लगभग 5 लाख 50 हजार रुपए बताई गई है। कुल जब्ती मूल्य लगभग 70 लाख 58 हजार रुपए है।पूछताछ में आरोपी ने गांजा को ओडिशा से उत्तरप्रदेश ले जाना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ मिलने पर विधिवत कार्रवाई करते हुए गांजा एवं वाहन को जब्त कर सीलबंद किया तथा आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(b)(ii)(C) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

 

जब्त सामग्री

 

130 किलो 160 ग्राम अवैध गांजा 06 नग सफेद प्लास्टिक बोरी पिकअप वाहन क्रमांक UP 64 CT 5613 कुल जब्ती मूल्य लगभग ₹70,58,000 रुपए

 

 

गिरफ्तार आरोपी

 

राहुल पाण्डेय, निवासी जिला गाजीपुर, उत्तरप्रदेश।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई