47.34 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त, दो आरोपियों पर केस दर्ज
अभनपुर/गोबरा नवापारा। अवैध शराब बिक्री और भंडारण के खिलाफ आबकारी विभाग ने शनिवार को नवापारा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान कुल 47.34 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त कर दो आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार दिनांक 24 मई 2026 को आबकारी विभाग की टीम ने बस स्टैंड नवापारा में छापामार कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला दीपा दुलानी के कब्जे से 45.36 बल्क लीटर शराब बरामद की। जब्त शराब में गोवा मदिरा 3.24 बल्क लीटर, प्लेन मदिरा 7.920 बल्क लीटर एवं मसाला मदिरा 34.2 बल्क लीटर शामिल है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 24 हजार 680 रुपये बताई गई है। इस मामले में आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
वहीं दूसरी कार्रवाई नवापारा के अहाता क्षेत्र में की गई, जहां आरोपी दिगेश सोनकर के पास से 1.98 बल्क लीटर विदेशी मदिरा CG Fine बरामद की गई। जब्त शराब की कीमत 1 हजार 320 रुपये आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1)(B) के तहत कार्रवाई की गई।
दोनों मामलों को मिलाकर आबकारी विभाग ने कुल 47.34 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त की है, जिसकी कुल कीमत लगभग 26 हजार रुपये बताई गई है।
कार्रवाई में विवेचक अधिकारी ईएसआई नीलम स्वर्णकार की प्रमुख भूमिका रही। टीम में ईएसआई राजेश घरडे, कांस्टेबल विवेक श्रीवास्तव, दिगंबर बुरा, कृष्णकांत एवं जितेंद्र मिश्रा शामिल रहे। आबकारी विभाग ने कहा है कि अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




