ग्राम पंचायत रोहिणा में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी

SHARE:

ग्राम पंचायत रोहिणा में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी

फिंगेश्वर/भारत के पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ स्वर्गीय राजीव गांधी जी की 35वीं पुण्यतिथि 21 मई 2026 को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू के नेतृत्व में पंचायत भवन रोहिणा में पूरे सम्मान के साथ ‘बलिदान दिवस’ के रूप में मनाई गई।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू एवं ग्रामीण जन विशेष रूप से उपस्थित रहे।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू ने स्व.राजीव गांधी जी को याद करते हुए कहा आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा राजीव जी ने सबसे युवा प्रधानमंत्री के रूप में देश की बागडोर सम्हाली और मजबूत सैन्य शक्ति वाला विकसित, ताकतवर व संचार उपकरणों से लैस आधुनिक भारत बनाकर इसे एक नई गति और दिशा दी। उन्होंने युवाओं को 18 वर्ष की उम्र में वोट देने का अधिकार दिया,कंप्यूटर क्षेत्र में क्रांति, पंचायती राज व्यवस्था, जवाहर नवोदय विद्यालयों की शुरुवात इत्यादि जैसे कई ऐतिहासिक और जनहितैषी फैसले लिए। विज्ञान और तकनीकी को बढ़ावा देकर उन्होंने देश में उद्योगों के लिए रास्ते खोले, जो आगे चलकर 21वीं सदी के आधुनिक भारत की नींव बने।

इस अवसर पर मोहन गिद्धावडे,आसाराम तोंडे, देवलाल नागवंशी,लालजी साहू, टिकेश्वर तोंडे,अश्वनी बांदे, रामलाल साहू,देवेंद्र साहू,चिंता साहू,जितेंद्र खरे,गुलशन साहू, प्रीतम धृतलहरे,जगमोहन राजा आदि गणमान्य नागरिकों,पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजनों ने इस श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर अपने प्रिय नेता को श्रद्धांजलि दी गई।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई