उपमुख्यमंत्री अरुण साव सहित कई जनप्रतिनिधि होंगे शामिल
गरियाबंद/जिला साहू संघ गरियाबंद के नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों सहित पूरे कार्यकारिणी टीम का शपथ ग्रहण समारोह 3 मई को साहू छात्रावास भवन में जिला साहू संघ गरियाबंद अध्यक्ष प्रवीण साहू के नेतृत्व में आयोजन किया जाना है। इस आयोजन को लेकर साहू समाज में उत्साह का माहौल है,वही जिला साहू संघ के पदाधिकारी तैयारी में जोर-जोर से जुटे हुए हैं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव शामिल होंगे, जबकि समारोह की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष डॉ निरेंद्र साहू करेंगे, प्रमुख अतिथि के रूप में राजिम विधायक रोहित साहू, पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू,भंडार निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू, अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साव पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू, कसडोल विधायक संदीप साहू, बेमेतरा विधायक दीपेश साहू, साजा विधायक ईश्वर साहू,की उपस्थिति रहेगी।
इसके अलावा अतिविशिष्ट अतिथि के तौर पर तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष जितेंद्र साहू,पूर्व प्रदेश साहू संघ अध्यक्ष टहल राम साहू, नगर पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव,विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में जिला साहू संघ गरियाबंद के समस्त पदाधिकारीयों को गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी कार्यक्रम कार्यक्रम के माध्यम से समाज संगठन को और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने तथा भावी योजनाओं की दिशा तय करने पर चर्चा की जाएगी।इस आयोजन में गरियाबंद जिला के समस्त तहसील साहू संघ,समस्त परिक्षेत्र साहू संघ,समस्त नगर साहू, एवं ग्रामीण साहू समाज से जिला मीडिया प्रभारी टिकेश साहू ने इस आयोजन को सफल बनाने समस्त समाजिक जनों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करने की अपिल की।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




