देवभोग–अमलीपदर में भूकंप के झटके, लोगों में दहशत का माहौल

SHARE:

देवभोग–अमलीपदर में भूकंप के झटके, लोगों में दहशत का माहौल

 

बुधवार शाम 7:30 से 8:00 बजे के बीच महसूस हुए झटके, लोग घरों से बाहर निकले; किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं

गरियाबंद एक्सप्रेस न्यूज़

गरियाबंद जिले के देवभोग एवं अमलीपदर क्षेत्र में बुधवार शाम करीब 7:30 से 8:00 बजे के बीच अचानक भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। झटकों के कारण क्षेत्र में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया।

ग्रामीणों के अनुसार, अचानक धरती में कंपन महसूस होते ही लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए और सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए। कई गांवों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति भी देखने को मिली।

हालांकि, प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक किसी प्रकार के बड़े जान-माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि झटके कुछ सेकंड तक ही महसूस हुए, लेकिन इसका असर पूरे क्षेत्र में देखा गया।

वहीं, प्रशासन की ओर से अभी तक इस घटना की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। संबंधित विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment