गरियाबंद-:सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक ऑडियो ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। ऑडियो में कथित रूप से पैसे के लेन-देन को लेकर बातचीत सुनाई दे रही है, जिसमें एक पुलिस अधिकारी की आवाज सामने आई है।प्राथमिक जांच में ऑडियो में सुनाई दे रही आवाज कोतवाली गरियाबंद में पदस्थ उप निरीक्षक अजय सिंह की होना प्रथम दृष्टया स्पष्ट माना गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक गरियाबंद ने तत्काल संज्ञान लिया।पुलिस अधीक्षक द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उप निरीक्षक अजय सिंह को उनके पदीय कर्तव्यों के प्रति संदिग्ध आचरण, स्वेच्छाचारिता और अनुशासनहीनता के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।पुलिस विभाग जैसे अनुशासित तंत्र में इस तरह की घटना को गंभीर मानते हुए आगे की जांच भी शुरू कर दी गई है। मामले में विस्तृत जांच के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।इस कार्रवाई के बाद जिले में चर्चा का माहौल है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




